Sliderपंजाब

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरा गिरोह को किया काबू

जालंधर : जालंधर में लुटेरों का आतंक लगातार बना हुआ है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लुटेरों के गिरोह को काबू किया है। जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने लूट की साजिश रच रहे 4 लुटेरों को काबू कर उनसे 2 लैपटॉप, 9 फोन एक एक्टिवा व मोटरसाइकिल बरामद किया है।

काबू किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत निवासी राज नगर, दीपक निवासी शिव नगर, परमजीत निवासी संगत नगर, व नवीन के रुप में हुई है। इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को इस लुटेरा गैंग को वरियाणा के पास देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू किया। काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Back to top button