Sliderराष्ट्रिय

कड़ाके की ठंड फिर दे सकती है दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली: देशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड आ सकती है। 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश और घना कोहरा दिख सकता है। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां सर्दी का मौसम काफी अजीब हो रहा है। कभी घना कोहरा होता है, कभी बारिश होती है, कभी ठंडी हवाएं चलती हैं तो कभी सूरज निकलने से गर्मी का अहसास होता है। यानी इस बार दिल्ली-NCR में सर्दी के मौसम में भी कभी-कभी गर्मी जैसा महसूस हो रहा है। बुधवार रात बारिश के बाद, गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखा गया। दिन में सूरज निकलने से तापमान एक डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठंड महसूस हो रही थी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिन और रात को कोहरा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button