Sliderराष्ट्रिय

टेंपो चालक की जान बचाने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचला

दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 62 इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां मानवता की मिसाल पेश कर रहे लोग खुद एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। एक घायल टेंपो चालक की जान बचाने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से रौंद डाला। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक बुरी तरह अंदर फंस गया। यह देख आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर अपनी जान की परवाह किए बिना टेंपो चालक को बाहर निकालने के लिए दौड़े। अभी वे मदद कर ही रहे थे कि पीछे से आए एक बेकाबू ट्रक ने बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों को कुचल दिया।

Related Articles

Back to top button