Sliderअन्य राज्य

तीन दिन तक बंद रहेगी माता वैष्णो देवी यात्रा

जम्मू: माता वैष्णो देवी के आस्था मार्ग पर हर साल लाखों श्रद्धालु अपने मनोवांछित फल की कामना लेकर निकलते हैं, लेकिन इस बार उनकी यात्रा में प्राकृतिक चुनौतियां भारी पड़ती दिख रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की आपदा या असुविधा का सामना न करना पड़े। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू संभाग में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस गंभीर मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 5, 6 और 7 अक्टूबर 2025 तक यात्रा को रोकने का आदेश जारी किया है। यात्रा अब 8 अक्टूबर से पुनः शुरू होगी। यह कदम पिछले अगस्त में हुई भीषण लैंडस्लाइड की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button