Sliderदोआबापंजाब

कार्म भाई के भाव की तरह हमें भगवान की सेवा करनी चाहिए-पूज्यपाद भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज

जालंधर : श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हो रहे प्रथम वार्षिक तीन श्याम श्री राधा माधव जी के नाम का धर्म सभा का आयोजन श्री सत्य नारायण मंदिर नज़दीक मोहल्ला गोबिंद गढ़ में हुआ संकीर्तन का शुभ आरंभ बलराम प्रभु ने मंगलाचरण गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, पंचतत्व, से किया इस सभा की अध्यक्षता पूज्यपाद भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज जी के अनुगत में हुई बलराम प्रभु ने श्री राधा रानी का भजन गाते हुए सबको मंत्र मुक्त किया भक्तों ने राधा राधा राधा राधा का उच्च ध्वनि से संकीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय किया मुझे बहुत भक्ति प्रमोद संत महाराज जी ने अपने शुभ प्रवचनों में कहा कि कलयुग में हरी जीव का एकमात्र सहारा सिर्फ हरि नाम संकीर्तन ही है सतयुग में ध्यान के द्वारा, त्रेता युग में यज्ञ ,द्वापर में अर्चन के द्वारा भगवान् की सेवा होती हैं महाराज जी ने अपनी हृदय के भाव को रखते हुए सभी को श्री चैतन्य महाप्रभु जी की वाणी को बहुत ही सरल भाव से समझाया देहरादून से पधारे पूज्यपाद त्रिदंडी स्वामी भक्ति सुंदर भारती महाराज जी ने अपने शुभ प्रवचन में कर्मों से श्रेष्ठ भक्त है, कर्म से कर्म नहीं करते भक्ति से ही कर्म करते हैं, संसार में जो जीव मुक्ति के लिए ही यतनशील है मुक्ति भी श्रेष्ठ भक्त है इसलिए प्रत्येक जीव को मुक्ति को छोड़कर भक्ति करनी चाहिए।
पूज्यपाद भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि हमें कर्मों भाई की तरह सेवा भाव से भगवान की सेवा करनी चाहिए भक्तों को भगवान के भक्त की कथाएं सुननी चाहिए जिससे उनकी भक्ति बढ़ती है महाराज जी ने इसका संक्षेप में उदाहरण देते हुए प्रहलाद, ध्रुव, की भक्ति का फल भगवान ने उनकी रक्षा और दर्शन दे कर दिया इसी तरह हम जिस भाव से भगवान को पुकारते हैं भगवान हमारी उसे प्रकार को अवश्य सुनते हैं सभा के दूसरे दिन बहुत गणमानियों ने श्री श्री गुरु गौरांग श्री राधा माधव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया सभा की ओर से महाराज जी के कर कमल द्वारा उन्हें श्री गौर हरि का चित्र और राधा नाम का गाल वस्त्र देकर सम्मानित किया गया आए हुए गणमानियों में दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक एवंम श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान सेवक आदरणीय श्री शीतल विज जी, जालंधर नॉर्थ से विधायक श्री जूनियर अवतार हैनरी, पंजाब सरकार में पूर्व सी पी एस एवम् जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक श्री कृष्ण देव भंडारी जी भाजपा नेता सरदार अमरजीत सिंह अमरी, बलजीत प्रिंस, नितिन मोहिंद्रू, दिनेश वर्मा, सूरज संगर, हरप्रीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह शैरी चड्ढा, शेखा बाज़ार के चेयरमैन मोंटू वधवा, प्रधान सेवक श्री सरदार रिपी सिंह, प्रधान सेवक सरदार जसविंदर सिंह सचदेवा, राजीव मुंजाल, श्री बाला जी मंदिर शेखा बाज़ार प्रधान सेवक श्री राजीव ग्रोवर, नानु अरोड़ा, अनुपम शर्मा, हसन सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कुलवंत शर्मा, संजय बजाज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से श्री सुशील सैनी जी, राघव सहगल, मोहित सेठ, रमन शर्मा, सोनू चड्ढा, श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलबाग नगर इस्कॉन से बहुत वैष्णव जन महाराज जी को प्रणाम करने आए, डॉ दीपक मोदी जी,लक्ष्मी सिल्क साड़ी से श्री राकेश कोछड़, मुनीश कोछड़, बिट्टू कुमार टेक्सटाइल, शर्मा ऑप्टिकल से जतिंदर शर्मा, श्री केदारनाथ लंगर सेवा सोसायटी से श्री जतिंदर अरोड़ा, योगेश कत्याल, नितिन कौड़ा जी, पार्षद जतिन गुलाटी, पूर्व पार्षद श्रीमति सुमन सहगल, प्रवीण कोहली, गौरव कोहली, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, ओम भंडारी, शुभम शर्मा, रघु अरोड़ा, वनीत अरोड़ा, रामदेव वर्मा, विवेक वर्मा,डोली टंडन, चारु सो के साथ साथ और भी भक्तजन इस धर्म सभा में संतों का आशीर्वाद लेने आए।

Related Articles

Back to top button