Sliderपंजाब

श्री विश्वकर्मा धीमान सभा और रायल सोसायटी आफ होम्योपैथ्स ने मनाया विश्व जल दिवस

फगवाड़ा 23 मार्च (शिव कौड़ा) विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में रायल सोसायटी आफ होम्योपैथ्स और श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में इसके संभावित अभाव से मानवता के अस्तित्व के खतरे बारे जागरुकता का संदेश देना था। उपस्थितों को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान प्रदीप धीमान ने बताया कि विश्व जल दिवस को वर्ष 1993 से प्रत्येक वर्ष 22 मार्च के दिन मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न हो रही पानी की कमी को एक गंभीर चुनौती बताते हुए सभी से जल संरक्षण के संयुक्त प्रयास की अपील की। सभा के सरंक्षक जसपाल सिंह लाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और इसे भविष्य के लिए बचाकर रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रायल सोसायटी आफ होम्योपैथ्स फगवाड़ा की ओर से श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा को कल्याण कार्यों के लिये 1 लाख रुपये देने का वायदा किया गया। जिसके लिये प्रधान प्रदीप धीमान और सभा के समूह पदाधिकारियों ने सोसायटी की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर सभा के सीनियर वाइस प्रधान सुरिंदर पाल धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जुतला, अमोलक सिंह झीता, नरेंद्र सिंह टट्टर, मनजिंदर सिंह सिहरा, जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह रतन सहित रायल सोसायटी आफ होम्योपैथ्स के प्रधान डा. शामा बग्गा, डा. कपिल शर्मा, डा. हरमेल सिंह, रविंदर सिंह पनेसर, तानिया, हरजिंदर गोगना और विकास अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button