दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली दवाओं और एक्सपायर्ड हेल्थ सप्लीमेंट्स के गोदाम का भंडाफोड़ किया. यह छापा FSSAI, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर मारा टीम ने M/s Gaurav Vats Nutrition नामक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की, जिसे गौरव वत्स चला रहा था जांच में पता चला कि बिना जरूरी लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं और सप्लीमेंट्स का कारोबार किया जा रहा था छापे के दौरान करीब 2800 कैप्सूल-टैबलेट और 11 इंजेक्शन जब्त किए गए इनमें एनाबॉलिक स्टेरॉयड, ट्रेंबोलोन, स्टेनोजोलोल, ऑक्सेंड्रोलोन और SARMs जैसी प्रतिबंधित चीजें शामिल हैं छापे के दौरान करीब 2800 कैप्सूल-टैबलेट और 11 इंजेक्शन जब्त किए गए इनमें एनाबॉलिक स्टेरॉयड, ट्रेंबोलोन, स्टेनोजोलोल, ऑक्सेंड्रोलोन और SARMs जैसी प्रतिबंधित चीजें शामिल हैं अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई खिलाड़ियों और आम लोगों की सेहत बचाने के लिए की गई है मामले में आगे कानूनी कार्रवाई जारी है