
फगवाड़ा/जालंधर (शिव कौड़ा, नितिन कौड़ा) रियल एस्टेट और स्कूल कॉलेज मे किंग,सिर्फ नाम ही काफी है अनिल चोपड़ा (चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप और PPR ग्रुप) का 14 अप्रैल को निधन हो गया कि श्रद्धांजलि सभा और रसम पगड़ी 25 अप्रैल,2026 (शनिवार) को दोपहर 1 से 3 बजे तक विक्टोरिया गार्डन परागपुर जालंधर-फगवाड़ा हाईवे, जी.टी. रोड,जालंधर में होगी याद रहे स्वर्गीय अनिल चोपड़ा लोगों के बड़े ही हरमन प्यारे थे और हर समाज के लोगों के काम आते थे पत्रकार शिव कौड़ा ने बताया कि मेरे पिता स्वर्गीय मनोहर लाल कौड़ा अनिल चोपड़ा को अपना छोटा भाई समझते थे वह बताते थे कि अनिल चोपड़ा ने जब भी कोई कॉलोनी शुरू करनी तो उसमें सबसे पहले।स्कूल के लिए जमीन ले कर स्कूल शुरू करते थे अनिल चोपड़ा कहते थे की सबसे बड़ा दान विद्यादान है ! वह अपने पीछे पत्नी श्रीमती संगीता चोपड़ा बेटे राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा,बहुएं रितु चोपड़ा, परीतिका चोपड़ा,पोते-पोतियाँ गर्वित चोपड़ा,दैविक चोपड़ा,दमायरा चोपड़ा,अभिराज चोपड़ा,चार्वी चोपड़ा और दयशा चोपड़ा छोड़ गए हैं।