Sliderराष्ट्रिय

मार्च में ही 40 डिग्री पहुंचा तापमान छूटने लगे पसीने, जानें मौसम का नया अलर्ट

दिल्ली: वसंत की विदाई के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च का अभी पहला सप्ताह ही चल रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम की मानें तो अगले 2-3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री और चढ़ सकता है, जिससे कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी का अहसास होगा।आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब है कि फिलहाल किसी गंभीर खतरे की चेतावनी नहीं है, लेकिन धूप की तल्खी बढ़ेगी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, आगरा से लेकर वाराणसी और गोरखपुर तक आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर में तेज धूप खिलेगी। झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, और सोनभद्र जैसे जिलों में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button