Sliderपंजाब

डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए परगट सिंह, लिया संतों का आशीर्वाद

जालंधर, 8 अक्तूबरः

अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान विधायक परगट सिंह जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुये. उन्होंने गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। यहां भी पंजाब की शांति, खुशहाली, सामाजिक सद्भावना और सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। संत निरंजन दास जी ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित कियाl

इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंजाब के आम लोगों को साथ लेकर प्रदेश के हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुओं, संतों और महापुरुषों की पवित्र धरती से मिली प्रेरणा के साथ पंजाब की एकता, अखंडता, भाईचारे और खुशहाली के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर पंजाब के सभी लोगों के लिए सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि, आपसी भाईचारे और सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस मौके विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक हरदेव सिंह लाडी, विधायक बावा हेनरी, विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजेंद्र बेरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी, हलका इंचार्ज करतारपुर राजेंद्र सिंह, हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट सुरिंदर कौर, हलका इंचार्ज नकोदर डॉ.नवजोत दहिया, सीनियर कांग्रेस नेता जसलीन सेठी, जिला महिला कांग्रेस प्रधान अनुराधा बंगा, पार्षद पवन कुमार, पूर्व पार्षद रवि सैनी, पार्षद गुरनाम मुल्तानी, पूर्व पार्षद विजय कुमार,मनमोहन बंगा और अन्य नेता माथा टेकने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button