Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन की जारी

दिल्ली: दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सभी स्कूलों में वॉटर बेल बजाने का नियम है। गर्मी के मद्देनजर और हीट वेव के अलर्ट के चलते दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। हर 45 मिनट के बाद छात्रों को पानी पीने के लिए ये वॉटर बेल जरुरी होगी।इसके अलावा गाइड लाइन में कई प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए सभी DDE को इन निर्देशों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खुले में होने वाली प्रार्थना सभाओं को सीमित किया जाए या छायादार/इनडोर स्थानों पर कम समय के लिए आयोजित किया जाए। खुले में कक्षाएं न लगाई जाएं।गाइडलाइन में साफ किया गया कि स्कूल “वॉटर बेल” प्रणाली लागू करें, जिसके तहत हर 45–60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जाए, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। छात्र पर्याप्त मात्रा में पानी साथ लाएं। स्कूलों में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित की जाए।इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हीट वेव से संबंधित IEC सामग्री को स्कूल के प्रमुख स्थानों जैसे नोटिस बोर्ड, गलियारों और कक्षाओं में प्रदर्शित किया जाए। कक्षा समय/असेंबली के दौरान छात्रों को हीट वेव से बचाव, पानी पीने के महत्व और हीट से संबंधित बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी। आवश्यकता होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button