Sliderराष्ट्रिय

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स अब आएंगी भारत

दिल्ली: भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज सुबह पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आईं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने रहने के बाद सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटी हैं। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उनके गुजरात स्थित पैतृक गांव के निवासी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि यह एक “अविस्मरणीय पल” था।स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से सुनिता और उनके सहयोगी बुच विलमोर ने फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित लौट आई हैं। अब हम साथ में छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे हैं और परिवार के साथ समय बिताएंगे।फाल्गुनी पंड्या ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुनिता विलियम्स जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें एक पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत उनकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा, “1.4 अरब भारतीयों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपकी प्रेरणादायक दृढ़ता और साहस हाल की घटनाओं में एक बार फिर साबित हुई है।” उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन से मिले थे, तब उन्होंने सुनिता विलियम्स की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली थी।

Related Articles

Back to top button