SliderUncategorizedपंजाब

जालंधर में आज फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को झटका यह नेता हुए आप में शामिल

जालंधर: जालंधर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक मारी है और विकास पार्षद के नाम से प्रख्यात अरुणा अरोड़ा को पार्टी में खुद प्रधान अमन अरोड़ा ने शामिल करवाया। इस दौरान दीपक बाली, मोहिंदर भगत, राजविंदर कौर आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान अरुणा अरोड़ा ने अमन अरोड़ा समक्ष जालंधर के अभी तक लटक रहे मुद्दे जिनमें मॉडल टाउन कूड़े के डंप से लेकर नगर निगम में स्टाफ व मशीनरी की कमी तक के मुद्दे शामिल हैं। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि निगम बनने पर उन्हें पूर्ण पावर दी जाएगी जिससे अब सिर्फ मॉडल टाउन ही नहीं बल्कि पूरे शहर का विकास हो सके। इससे कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है जिसकी भरपाई करना शायद कांग्रेस के लिए मुश्किल हो जाएगा। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हुए आधा दर्जन नेता जिसमें की विनीत धीर सौरव सेठ अमित लूथरा सहित आधा दर्शन नेता भी आपको ज्वाइन किया

Related Articles

Back to top button