Sliderराष्ट्रिय

नजफगढ़ में नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, 4 कर्मचारी झुलसे

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शनिवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे विस्फोट हो गया और चार कर्मचारी झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना सुबह 8:16 बजे मिली। इसके बाद 17 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री दो मंजिला इमारत में स्थित है और आग भूतल पर लगी थी। आग के कारण फैक्ट्री के अंदर हुए विस्फोट में चार कर्मचारी झुलस गए। उन्हें तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button