Sliderअन्य राज्य

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से अफरा-तफरी, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र : नागपुर जिले में क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी का माहौल मच गया है गैस रिसाव के कारण इलाके के कई लोगों की तबीयत खराब हुई जिन्हें अस्तपाल में भर्ती करवाया गया मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के गोधानी इलाके में क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है खबरों के अनुसार, यह रिसाव गोधानी नगर पंचायत के पानी शुद्धिकरण प्लांट में हुआ, जिससे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुयी इससे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले करीब 8-10 कर्मचारी और 20-25 स्थानीय निवासी इससे प्रभावित हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया गैस रिसाव के कारण बीमार पड़े चार से पांच लोग ICU में हैं, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव व सुरक्षा अभियान चला रही हैं अधिकारी एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके से निवासियों को बाहर निकालने का काम भी कर रहे हैं अधिकारी अभी भी प्रभावित लोगों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं

Related Articles

Back to top button