Sliderपंजाब

पति और सास द्वारा जबरदस्ती टायलेट क्लीनर पिलाकर अध्यापिका की मौत

जालंधर: बस्सी परिवार की बहू नेहा पत्नी उमंग बस्सी को कथित तौर पर उसके पति और सास द्वारा जबरदस्ती टायलेट क्लीनर पिलाकर जान से मारने की कोशिश के मामले में नेहा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। करीब चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद नेहा ने 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे अंतिम सांस ली। वहीं प्रेम प्रसंग के चलते परिवार उजड़ गया।उच्च शिक्षित नेहा एक कॉलेज में लैक्चरर के पद पर कार्यरत थी। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बोधराज ने बताया कि वेंटिलेटर पर उपचाराधीन नेहा ने अपने लिखित बयान में माननीय न्यायाधीश को घटना संबंधी पूरी जानकारी दी थी। इसके आधार पर बी.एन.एस. की धारा 123, 109 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।नेहा की मौत के बाद उसके भाई अमरीश भगरिया के बयानों के आधार पर मामले में अब बी.एन.एस. की धारा 103 और 61 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य महिला सतपाल कौर, उम्र करीब 32 वर्ष, जो विवाहित और करतारपुर निवासी बताई जाती है, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button