Sliderपंजाब

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

गाजियाबाद : कौशांबी थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एनएच-9 पर मीडिया हाउस के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पतंग की धारदार डोर अचानक गले में फंसने से युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई और काफी खून बह जाने की वजह से उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नोएडा के अकबरपुर बहरामपुर निवासी रवि राज के रूप में हुई है। घटना के वक्त रवि अपने साथी नरेश के साथ बाइक से एनएच-9 होकर गुजर रहा था। इसी दौरान हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा अचानक रवि की गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि पलक झपकते ही गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और रवि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ाइस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से हो रही बिक्री पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कागजों पर बैन होने के बावजूद बाजारों में यह खूनी मांझा आसानी से मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button