
जालंधर : पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से जालंधर अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने पीआईएमएस में नर्सों के लिए तीन दिवसीय सीएमई का आयोजन किया। इस मॉड्यूल को इंस्पायर मॉड्यूल कहा जाता है जिसे आईएपी अध्यक्ष डॉ नीलम मोहन के नेतृत्व में आईएपी एक्शन प्लान के रूप में राष्ट्रीय स्तर के केंद्रीय आईएपी में अपनाया गया है। इस मॉड्यूल में बाल चिकित्सा नर्सिंग देखभाल पर दो दिनों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शामिल था जो डॉ जेसल सेठ और डॉ अमीश वोरा सहित राष्ट्रीय संकाय द्वारा संचालित किया गया था। ऑफ़लाइन मॉड्यूल 3 मई को दिल्ली के वरिष्ठ संकाय डॉ शालू गुप्ता, डॉ आकांक्षा जैन, सुश्री नीतू तनेजा, पीजीआई चंडीगढ़ से नर्सिंग संकाय सुश्री मनप्रीत और सुश्री पूजा और जालंधर और अमृतसर के संकाय डॉ जतिंदर सिंह, डॉ अनुराधा बंसल, डॉ गुरदीप सिंह और डॉ केशव मेहरा द्वारा आयोजित किया गया था। इस CME में जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट, अबोहर और दूसरे इलाकों से 72 नर्सों ने हिस्सा लिया। पिम्स डायरेक्टर प्रिंसिपल और IAP EB डॉ. एमएस भूटानी ने उद्घाटन में शिरकत की।