Sliderपंजाब

पंजाब के IELTS सैंटरों को लेकर दिए सख्त Order

अमृतसर: अमरीका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, जिसके तहत आज जिला प्रशासन की तरफ से एक आईलेट्स कोचिंग सैंटर का लाइसैंस रद्द कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिका के डेपोर्टेशन अभियान के बाद पंजाब में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है व इसके तहत आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने श्री जे.जे. कंसल्टैंट हाईड मार्कीट हुसैनपुरा चौक का लाइसैंस रद्द कर दिया है। उक्त सैंटर की तरफ से लाइसैंस को रीन्यू किए जाने के लिए किसी तरह का कोई आवेदन नहीं किया गया था, जिसके बाद प्रशासन की तरफ से उक्त सैंटर का लाइसैंस रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी कंसल्टैंसी या कोचिंग सैंटर को कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि पंजाब केसरी ने अवैध आईलेट्स कोचिंग सैंटरों संबंधी समाचार प्रमुख्ता से प्रकाशित किया था, जिसके तहत विभाग ने सख्त कदम उठाया है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस एजैंसी द्वारा इस कार्यालय के लाइसैंस रीन्यू करवाने संबंधी कोई अनुरोध नहीं किया गया है तथा इसी आधार पर इसका लाइसैंस रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button