

जालंधर: सोमवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना आज 1,52,700 रुपए पर है, जबकि शनिवार को इसका भाव 1,55,200 रुपए था। यानी 24 कैरेट सोना 2,500 रुपए सस्ता हुआ है।वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,42,010 रुपए है, जबकि शनिवार को यह 1,44,340 रुपए थी। इसमें 2,330 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बात करें चांदी की तो सोमवार को इसका भाव 2,31,500 रुपए है, जबकि शनिवार को चांदी 2,38,200 रुपए पर थी। यानी चांदी की कीमत में 6,700 रुपए की गिरावट आई है



