Sliderपंजाब

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल ने लगवाया दूसरा ब्लड डोनेशन कैंप – सनी दुआ

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से अपने श्रील गुरुदेव ॐ विष्णु पाद त्रिदण्डी स्वामी श्री श्रीमद् भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी जी महाराज को समर्पित दूसरा सालाना रक्तदान शिविर श्री सिद्ध बाबा बिल्लियाँ वाला मंदिर रास्ता मोहल्ला में लगवाया गया रक्तदान की शुरुआत गुरुदेव, भगवान् की वंदना से की गई मंडल के पदाधिकारी इस में शामिल हो रक्तदान महादान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे और सभी हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का ज़ोरदार संकीर्तन करते हुए ठाकुर जी की सेवा में लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे इस अवसर पर रक्तदान करने वाले भी संकीर्तन में भाव विभोर रहे सभा की ओर से रक्तदान करने वाले भक्तों के लिए उचित खानपान की व्यवस्था भी की गई और मेडल के साथ साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर अनुपम शर्मा, हसन सोनी, नीरज कश्यप, हनी तलवार,सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा,हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, विकी मेहरा, पवन शर्मा, पप्पू लोहारिया, वासु नागपाल, माइकल, अश्विनी कुमार, साहिल मेहता, रोहन ठाकुर, पंकज छाबड़ा, केशव कुमार, साहिल राजपूत, अनुज मेहरा, अंकुश शर्मा, धीरज वर्मा, अजय वानखेड़े, रमन अरोड़ा, शुभम सिक्का, माहुल वर्मा, विवेक तलवार, भी इस कार्य में सेवा निभा रहे थे

Related Articles

Back to top button