*जालंधर, 28 मई 2026।*
पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने केवल सिंह ढिल्लो को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। रिंकू ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब भाजपा को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी राज्य में और अधिक जनाधार हासिल करेगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्हें संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि ढिल्लों पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पंजाब में भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रिंकू ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी समय में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और प्रदेश के विकास के लिए मजबूती से काम करेगी।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला और कई नेताओं ने केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।