Sliderपंजाब

पंजाब में आज भी Free रहेगा सबसे महंगा Toll Plaza , लोगों को बड़ी राहत

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज भी फ्री रहेगा। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के संगठनों ने नैशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल रेट में की गई बढ़ौतरी के रोष के चलते अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर सभी वाहनों को टोल फ्री कर दिया।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि पिछले 1 साल में टोल प्लाजा पर 3 बार टोल के रेट में बढ़ौतरी की गई है जिसके कारण आम लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि लाडोवाल टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को भी भारी मुश्किल उठानी पड़ रही है। टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को पहले 1 महीने के लिए 150 रुपए का पास बनाया जाता था परंतु अब उसे पास के रेट में बढ़ोतरी करते हुए 340 रुपए वसूल किया जा रहे हैं। अगर लाडोवाल या फ़िल्लौर के किसी व्यक्ति ने टोल प्लाजा के आसपास जाना होता है तो उसे काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। जब यह टोल प्लाजा शुरू हुआ था, तब आने-जाने का टोल 125 रुपए वसूल किया जाता था परंतु अब कंपनी 400 रुपए वसूल कर रही है। प्रधान गिल ने बताया कि आज उन्होंने टोल प्लाजा पर अनिश्चित काल के लिए अपना धरना लगा दिया गया है जब तक नैशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी टोल रेट में की गई बढ़ौतरी को वापस नहीं लेते, तब तक भारतीय किसान यूनियन के सदस्य टोल प्लाजा पर धरना देकर इसी तरह अपना प्रदर्शन करते रहेंगे। आज के रोज प्रदर्शन में उनको कई किसान संगठनों व कई टैक्सी यूनियन द्वारा समर्थन देने का भी ऐलान किया गया है

Related Articles

Back to top button