Sliderपंजाब

अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर कर दी एक युवक की हत्या

अमृतसर: कोट खालसा इलाके में एक्टिवा सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी विशालजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोट खालसा स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां नितिन के सिर में लगीं, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल नितिन को स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button