Sliderपंजाब

जालंधर ,शहर में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर, लोग परेशान

जालंधर: शहर में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नजर नहीं आ रही। शहर में जगह-जगह कूड़े और हॉर्टिकल्चर वेस्ट को आग लगाकर खत्म किया जा रहा है। जिस कूड़े को नियमों के अनुसार इकट्ठा करके प्रोसैस किया जाना चाहिए, उसे आग के हवाले करके नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता दिखाई दे रहा है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के इलाकों में फैलकर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। हैरानी की बात है कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सुप्रीम कोर्ट और देश की विभिन्न अदालतें प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुकी हैं, लेकिन जालंधर में कूड़ा जलाने की घटनाएं लगातार जारी हैं। नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट रूल्स 2016 लागू हैं, जिनके तहत कूड़ा जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। निगम ऐसे मामलों में 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगा सकता है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई आज तक नजर नहीं आई।शहर के बीचोंबीच स्थित रैनक बाजार, शेखां बाजार और अन्य अंदरूनी बाजारों में सफाई व्यवस्था की कमी भी इस समस्या का बड़ा कारण है। इन बाजारों में नियमित स्वीपिंग का उचित प्रबंध नहीं है और कई स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी नहीं पहुंच पातीं। नतीजतन कूड़ा इकट्ठा होता रहता है और कई बार उसे उठाने की बजाय आग लगा दी जाती है। दोपहर और शाम के समय उठने वाला धुआं दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। दुकानदार कई बार मेयर और नगर निगम कमिश्नर से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button