

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स और बैन दवाओं की बिक्री के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत, थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी डेली क्राइम रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर फिरोजपुर द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर की गई है।सहायक थाना अधिकारी शर्मा सिंह ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर फिरोजपुर को थाना सिटी में मिले एक पत्र के जरिए बताया गया कि बस्ती भट्टियां वाली फिरोजपुर शहर में बाबा शहंशाह दरगाह के पास स्थित ‘एम.एस. कीरत मेडिकल स्टोर’ का मालिक हरजिंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी हाउस नंबर 122-A, मल्लांवाला रोड, फिरोजपुर शहर खुलेआम जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा था।आरोपी बैन दवाएं बेचकर मासूम लोगों की जान खतरे में डाल रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी हरजिंदर सिंह के पास से 49 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी बिक्री पर प्रशासन ने सख्त रोक लगा दी है।



