Uncategorized

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सदस्यगण साइंस सिटी के फ्लावर शो में हुए शामिल

 जालंधर :अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सदस्य प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुआई में जालंधर साइंस सिटी के द्वारा आयोजित फ्लावर शो में शामिल हुए। अस्सिटेंट मेनेजर कनिका शर्मा ने बताया कि फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य बागवानी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है. इसके माध्यम से लोगों को हरियाली, फूलों की खेती और जैव विविधता के महत्व को समझाने का प्रयास करना है
फुल्ल ने धन्यवाद करते हुए कहा कि समर्पण क्लब हर तरह के सर्विस प्रोजेक्ट्स करता है और हमने खासकर यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण को ही समर्पित किया है ,सभी सदस्यों ने भांति भांति के फूल देखकर आनंद माना। इस अवसर पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा,रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर, विजय शर्मा,गुलजारी लाल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,डाक्टर दविंदर शर्मा,जयदेव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा,संजय भल्ला,कुलदीप कुमार, आर के कोहली व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button