Sliderपंजाब

पंजाब मे भगवंत मान सरकार ने बदलाव नही पुराना यूपी बिहार बना बना दिया-अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर 27 जुलाई( )दिन दिहाड़े दुकानो पर बेख़ौफ़ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे लुटेरों और सरेआम गोलीया चला रहे अपराधियों पर नकेल कसने मे पंजाब सरकार पूरी तरह फेल उक़्त शब्द जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने बोलते हुए पंजाब सरकार पर तीखा शब्दी हमला बोला है।सरीन ने कहा पंजाब मे लोग पहले ही नशा तस्करी से परेशान है वही दूसरी तरफ दिन देहाडे महानगर के मेन चौक पर लुटेरे सरेआम हथियार लेकर दुकानदारों को लुट रही कही महिलाओं के गलो से चैन,मोबाइल,कान फाड़ कर बालिया उतारी जा रही है।परंतु हमारे आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार मे मुख्यमंत्री एवं उनके नेता एयर कंडीशन कारो दफ़्तरों मे सरकारी सुविधाओं का लाभ खुद और अपने परिवारों को देने-लेने मे मस्त है। सरीन ने कहा इस घटना ने सभी दुकानदारों शहरवासियो मे ख़ौफ दहशत का माहौल दिलो मे पैदा कर दिया है क्योंकि असलियत यह है की
पंजाब मे भगवंत मान सरकार ने बदलाव नही किया बल्कि अब पुराना यूपी बिहार बना बना दिया है।जिसको लेकर भगवंत मान सरकार कुछ नही कर रही बल्कि आपराधिक छवि वाले लोग इनके नेताओ के साथ उनकी कारो मे घूम रहे और हिस्ट्री शीटर लोग आप नेताओ के घरो मे घूम रहे है।

Related Articles

Back to top button