पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सीटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह ‘पंचकृति’ का आयोजन

सीटी पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह ‘पंचकृति – जीवन का सार’ बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। प्रकृति के पांच मूल तत्वों—पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश पर आधारित इस थीम ने मानव जीवन और प्रकृति के बीच गहरे संबंध तथा संतुलन, एकता और सामंजस्य का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर नगर निगम के माननीय मेयर श्री वनीत धीर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता धीर के साथ शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सतीश कुमार, चीफ साइंटिस्ट-जी, CSIR-CSIO, चंडीगढ़; श्रीमती मंजुल और डॉ. गुरिंदरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी, जालंधर उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में श्री बलदेव अरोड़ा, कैप्टन ज्योति नैनवाल (भारतीय सेना अधिकारी एवं वीर नारी), श्री सुखजिंदर (पूर्व वाइस प्रिंसिपल, सीटी पब्लिक स्कूल) और श्रीमती मोनिका अग्रवाल (पूर्व फैकल्टी सदस्य, सीटी पब्लिक स्कूल) शामिल रहे। लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित अभिभावकों ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री मनीषा बसनेट ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम और खेल उपलब्धियों को साझा किया। चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी जी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मूल्यपरक एवं सर्वांगीण शिक्षा रचनात्मक, जिम्मेदार और आदर्श नागरिकों के निर्माण का आधार है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, योग और नाट्य प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिला। शुरुआत ‘योगनाट्यम’ से हुई, जिसमें गणेश वंदना, योग और चक्रों का सुंदर समावेश था। इसके बाद ‘ब्रीज़ ऑफ लाइफ’ (वायु), ‘वेव्स ऑफ हार्मनी’ (जल), ‘फ्लेम ऑफ ग्रेस’ (अग्नि), ‘प्लैनेट पैंडेमोनियम’ (आकाश) और ‘अर्थ बीट’ (पृथ्वी) जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉडलिंग शो, ऑर्केस्ट्रा और जोशीले भांगड़ा ने समारोह में विशेष रंग भर दिए। पांचों तत्वों को एक मंच पर प्रस्तुत करती भव्य फिनाले प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार, कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड टॉपर्स, कक्षा ग्यारहवीं के विषयवार उत्कृष्ट विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, नियमितता और समय की पाबंदी के लिए सुश्री राधिका और श्री विवेक को ‘मोस्ट रेगुलर टीचर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में सीटी ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, को-चेयरपर्सन श्रीमती परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती तनिका चन्नी, वाइस चेयरमैन श्री हरप्रीत सिंह, को-वाइस चेयरपर्सन एडवोकेट मनजिंदर कौर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन, कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा (सीटी मकसूदां नॉर्थ कैंपस), कैंपस डायरेक्टर डॉ. जयाशिष सेठी (सीटी शाहपुर कैंपस), प्रधानाचार्या श्रीमती आरती जसवाल (सीटी वर्ल्ड स्कूल), प्रधानाचार्या सुश्री मनीषा बसनेट (सीटी पब्लिक स्कूल) और किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर सुश्री सुमन भल्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button