Sliderअन्य राज्य

कोटपूतली में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 की मौत

राजस्थान: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा इलाके के मोल्हड़िया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रिहायशी क्षेत्र में बने एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, नीमराणा के एसडीएम महेंद्र यादव और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। पुलिस ने गोदाम से चार शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान पूरी तरह नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

Related Articles

Back to top button