Sliderअन्य राज्य

मेट्रो का सफर भी हुआ महंगा, जाने नया दाम

बेंगलुरु: बेंगलुरु मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर झटका लगने वाला है। बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जो 9 फरवरी 2026 से लागू होगी।इस फैसले के बाद न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो जाएगा और अधिकतम किराया 90 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो जाएगा। BMRCL का कहना है कि यह बढ़ोतरी फेयर फिक्सेशन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर की जा रही है, जिसने हर साल किराए में स्वचालित संशोधन का प्रस्ताव दिया था।FFC ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मेट्रो के परिचालन घाटे को कम करने और वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए हर साल अधिकतम 5% तक किराया बढ़ाया जा सकता है। BMRCL बोर्ड ने इस सिफारिश को मंजूरी दे दी है और इसके लिए अब केंद्र या राज्य सरकार की अलग से अनुमति की जरूरत नहीं है। एक वरिष्ठ BMRCL अधिकारी ने कहा यह बढ़ोतरी FFC के स्वचालित फॉर्मूले का हिस्सा है। यह ऑपरेटर के लिए बाध्यकारी है, इसलिए इसे लागू करना अनिवार्य है

Related Articles

Back to top button