पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी सद्भाव और एकता को भी बढ़ावा देती हैं खेलें: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
विधायक रमन अरोड़ा ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आज दोआबा खालसा मॉडल स्कूल लाडोवाली रोड में खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई। इन खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरोड़ा ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि खेलें न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि वे समाज में आपसी सद्भाव और एकता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में खेल को एक नई दिशा दी है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही पैरिस ओलंपिक से लौटी भारतीय हाकी टीम के पंजाब के खिलाड़ियों को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 1-1 करोड़ रुपए नकद का पुरस्कार दिया गया है।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेलों से यहां हमारे शरीर का विकास होता है। वहीं, हमारे मन में टीम भावना से काम करने की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल और नशे में पड़ कर अपना भविष्य अंधकारमय में डाल रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा खेलों में भी अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
विधायक श्री अरोड़ा ने अंडर 17 अंडर 19 में खेल रहे बच्चों को मिल उनकी हौंसला अफजाई भी की।
इस मौके स्कूल के प्रिंसिपल व समूह स्टाफ की तरफ से विधायक रमन अरोड़ा को पौधा भेंट किया गया ।

Related Articles

Back to top button