Sliderराष्ट्रिय

पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को मंजूरी देने से मना कर दिया है पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति न देने के पीछे पहले से जानकारी देने, पहले निर्देशों का पालन न करना और पब्लिक सिक्युरिटी, लॉ-एंड-ऑर्डर और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी चिंताओं को वजह बताया है दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने बताया कि 7 अक्टूबर को CJP के सह-संयोजक सौरभ दास से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिली थी बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा, ‘हमें कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास से एक आवेदन मिला है यह आवेदन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की सूचना के संबंध में था इस पर विचार किया गया और पाया गया कि यह बहुत कम समय में दी गई थी, जबकि तय गाइडलाइंस के मुताबिक प्रस्तावित प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना मिलनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले जब कॉकरोच जनता पार्टी को वहां विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, तो उन्होंने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था और उस समय दिए गए अपने ही वादों को भी नहीं निभाया था इसलिए कानूनी निर्देशों और अपने ही वादों का पालन न करने, मौजूदा कानून-व्यवस्था को देखते हुए इस बार मंजूरी नहीं दी गई

Related Articles

Back to top button