Sliderअन्य राज्य

तेज रफ्तार बस और ट्रक आपस मे टकराए, झुलसे यात्री

उत्तर प्रदेश : बलरामपुर जिले में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहा बाईपास पर सोनौली से दिल्ली जा रही एक निजी यात्री बस की जोरदार टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 24 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। बस में कुल 27 यात्री सवार थे।सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बस और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में ही जारी है।

Related Articles

Back to top button