Sliderराष्ट्रिय

जमानत मिलने के बाद आज दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की है। जेल से रिहा होने के बाद, सीएम केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर जाएंगे, जो उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि वह देश को कमजोर करने के प्रयास में जुटी राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में बिताए गए समय ने उनके हौसले को और मजबूत किया है।

Related Articles

Back to top button