फगवाड़ा (शिव कौड़ा, नितिन कौड़ा ) कौड़ा बरादरी बैलफेयर सोसाईटी (रजिः)जंज घर बरादरी कौड़ियां,बाजार बांसावाला, फगवाड़ा की प्रधान अनीता कौड़ा एडवोकेट ने शिव कौड़ा वा हरीश कौड़ा की उपस्थिति में बताया कि रविवार 26 अप्रैल 2026 को “आशीर्वाद पितरों का” फगवाड़ा में दूसरा स्थापना दिवस जठेरे कौड़ेया,कौड़ेया धर्मशाला, बासां बजार,फगवाड़ा में मनाया जा रहा है।आप सब परिवार एवं मित्रों सहित पितरो का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पधारें इस मोके पर सुबह 10 बजे हवन प्रारम्भ होगा जिस में यजमान सुनील कौड़ा वा उनकी धर्मपत्नी सुनीता कौड़ा होगे,11 बजे पूर्ण आहूति एवं आरती होगी,11.15 बजे झण्डे की रस्म होगी,11:30 से 12:30 बजे दोपहर तक दुर्गा सप्तशति पाठ होगा जो की (माई दा मन्दिर संकीर्तन मण्डल,सुभाष नगर,फगवाड़ा) की औरतों द्वारा किया जाएगा माता रानी की कृपा से दोपहर 12.30 बजे ब्राह्मण भोज और 1.30 बजे लंगर भण्डारा होगा