Sliderपंजाब

फाजिल्का के 6 से 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

फाजिल्का: फाजिल्का शहर के 6 से 7 स्कूलों को आज सुबह ई-मेल से बम की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद स्कूल अधिकारियों में चिंता का माहौल बन गया है। स्कूल मैनेजमेंट ने इस बारे में पुलिस और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी है। सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने बताया कि उन्हें आज सुबह ई-मेल से धमकी मिली, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की जानकारी दी गई थी। स्कूल हेड ने बताया कि मेल में लिखा था कि स्कूल को बम से उड़ाना है, अपने बच्चों को बचाओ।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ई-मेल किसने भेजा और उसका मकसद क्या था

Related Articles

Back to top button