Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली के रोहिणी में बारिश के दौरान गिरी इमारत, 3 लोगों की मौत

दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी में बारिश के दौरान एक इमारत गिर गई थी मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है घटना स्थल पर राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है सुबह 06:45 बजे एडीओ ए.के. शर्मा के अनुसार मलबे की सघन तलाशी पूरी हो चुकी है और अब तक किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने या अतिरिक्त हताहत की सूचना नहीं मिली है अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर एक वाटर टेंडर को मौके पर तैनात रखा जाएगा, जो मलबा पूरी तरह हटाए जाने तक घटनास्थल पर मौजूद रहेगा राहत एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है

Related Articles

Back to top button