अमृतसर:एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने दो नंबर का माल लाने वालों पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना से जालंधर आ रहे एक ट्रक को घेरा डाल लिया। यह कार्रवाई मोबाइल विंग टीम अमृतसर ने की है। जानकारी के मुताबिक विभाग को सूचना मिली कि लुधियाना से आ रहे ट्रक में अल्युमिनियम का स्क्रैप आ रहा है। सूचना यह थी कि यह ट्रक जालंधर की तरफ जाने वाला है और यहां पर पड़े माल के उपयुक्त बिल नहीं है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल विंग अमृतसर रेंज के सहायक कमिश्नर डा. महेश गुप्ता के निर्देश पर स्टेट टैक्स मोबाइल विंग के तेज-तर्रार अधिकारी पंडित रमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया जिसमें सुरक्षा के जवान थे।इस दौरान सूचना यह भी थी कि माल से भरा ट्रक अभी तक लुधियाना के टोल बैरियर के पास आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंडित रमन शर्मा टीम ने उस स्थान पर घेरा डाल दिया जहां पर वाहन आकर रुका। मोबाइल टीम द्वारा विशेष चेकिंग के दौरान पता चला कि लगे हुए माल पर भारी टैक्स चोरी बनती है। इस पर मोबाइल विंग की वैल्यूएशन टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के उपरांत उस पर 3.20 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
Related Articles
ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਭੱਠਲ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਐਕਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਇਕਾਈ PSMSU ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸੰਘਰਸ਼ਸ਼ੀਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਐਂਟੀ ਸਟੇਟ ਕਹਿਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
14 minutes ago
ਆਪ ਪੰਜਾਬ ਇੰਚਾਰਜ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਬੂਥ ਪੱਧਰੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਦੇ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਕੰਮ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ਲਾਘਾ
20 minutes ago

