Sliderदोआबापंजाब

आज के बजट के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के जालंधर शहरी के नेताओं के बयानात

जालंधर दिनांक 1 फरवरी : भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और विशेष रूप से खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।
खिलाड़ियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात: सन्नी शर्मा ने कहा, “इस बजट में खेल बजट (Sports Budget) में की गई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि मोदी सरकार भारत को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया अभियान के लिए अतिरिक्त फंड और ग्रामीण स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर जोर देना पंजाब जैसे राज्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए घोषित 1 करोड़ इंटर्नशिप के अवसर और स्किलिंग प्रोग्राम से पंजाब के नौजवानों को नए रोजगार मिलेंगे, जिससे प्रदेश का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।
आम जनता को बड़ी राहत:
सन्नी शर्मा ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाना मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। मोबाइल फोन और बिजली के उपकरणों का सस्ता होना डिजिटल इंडिया की रफ्तार को और तेज करेगा।
पंजाब के खिलाड़ियों के लिए संदेश:
“भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब इस बजट के प्रावधानों को जमीन पर उतारने के लिए काम करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र सरकार की खेल योजनाओं का लाभ पंजाब के हर पिंड और शहर के खिलाड़ी तक पहुंचे, ताकि हमारे युवा नशों से दूर रहकर मैदान में तिरंगे का मान बढ़ा सकें।”

जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राकेश राठौर ने कहा, “यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और रोजगार पर संतुलित फोकस किया गया है, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये, शहरी आर्थिक क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये और MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो देश के विकास को नई गति देगा।”
राकेश राठौर ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्योग – सभी को साथ लेकर चलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है।
श्री पब्बी ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी, वहीं एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स के लिए प्रोत्साहन रोजगार सृजन को नई गति देंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने देश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। मध्यम वर्ग को कर राहत देकर उनकी आर्थिक परेशानियों को समझने का प्रयास किया गया है, जिससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा।
रमन पब्बी ने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया, ग्रीन एनर्जी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।
अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

भाजपा जिला जालंधर के महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और अधिक मजबूत करेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर विशेष ध्यान देकर यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।
भाजपा जिला जालंधर नेतृत्व ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को अवश्य साकार करेगा।

आज भारत की केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए पेश किये बजट को इतिहासिक,तरक़्क़ी के रास्ते खोल आत्म निर्भर भारत की नीव पक्की करने वाला बजट बोलते हुए जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक ने देश की केंद्र सरकार,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीताराम का धन्यवाद किया।सरीन ने कहा मोदी सरकार ने पंजाब और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट पेश कर स्पोर्ट्स,टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत अन्य उद्योगों के विकास के रास्ते खोले है।जिसका लाभ पंजाब के कारोबारियों को होगा।इस बजट से देश के
किसान,मजदूर,व्यापारी,दुकानदार,उद्योगपतियों समेत सरकारी कर्मचारी भी ख़ुश है।जिनको इस बजट मे अपने भविष्य की तरक्की के मार्ग नज़र आते है ।

 

Related Articles

Back to top button