जालंधर( )बंगाल विजय के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जालंधर शहरी के कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी नगर में विजय का जश्न मनाया।इस मौके पर बंगाल चुनाव में आकर्षण का केंद्र रही *झालमुड़ी* वितरित की गई। असम, पुद्दुचेरी और विशेष तौर से बंगाल की विजय पर युवाओं में काफी हर्षोल्लास दिखा।
भाजपा की शानदार विजय से पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता विशेष तौर से युवा अब पूरी तरह उत्साहित हो चुके हैं तथा आने वाले समय में पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर पंकज जुल्का ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे देश में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है।उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास की प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में मिली सफलता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पूरे देश में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
भाजयुमो जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक जनता ने एक बार फिर अपने भरोसे की मुहर लगाई है। असम की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बंगाल में भी कमल खिलना, यह जनता के विश्वास का स्पष्ट संकेत है।इस अवसर विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा जालंधर शहरी के अध्यक्ष पंकज जुल्का वार्ड नंबर 79 से नितिन खेड़ा ,भाजयुमो महासचिव वरुण दुबे उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, शिव कुमार चौबे ,प्रदीप शर्मा, नवदीप शर्मा, कारण श्रीवास्तव,परवीन भंडारी, डॉ सीता राम, महिंद्र राय डा सुकुमार बिस्वास, राधे , मनी आदि उपस्थित रहे

*बंगाल विजय पर झालमुड़ी वितरित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष पंकज जुल्का,महामंत्री सूर्या मिश्रा,वरुण दुबे,हरप्रीत सिंह,वार्ड नं 79 से नितिन खेड़ा, परवीन भंडारी,डॉ सीता राम, डॉ राजू विश्वास, डॉ सुकुमार विश्वास आदि*।।