विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में ‘SOF नेशनल साइंस ओलंपियाड’ (2025-26) द्वारा वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञान-विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में चौथी से बारहवीं कक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘SOF’ द्वारा घोषित परिणाम में पंद्रह प्रतिभागियों ने वैज्ञानिक-सिद्धांतों और तार्किक-क्षमता का परिचय देते हुए स्वर्ण-पदक के साथ प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। ‘SOF’ की ओर से परीक्षा में भाग लेने वाले शेष सभी प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षा विद्यार्थियों के वैज्ञानिक-सिद्धांतों, तथ्यों तथा अवधारणाओं के ज्ञानार्जन में सहायक सिद्ध होती है।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।