Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-NCR मे पड़ेगी कंपकंपाती ठंड, इन 16 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली: देश के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेज़ी से बढ़ रहा है। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद अब उत्तर भारत में कोहरा, धुंध और शीतलहर जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्री के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। इस बीच राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होकर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र तक ठंड का असर साफ दिख रहा है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र घने स्मॉग की चपेट में है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है लेकिन IMD ने अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की भविष्यवाणी की है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 24 घंटों में यहाँ तापमान और नीचे गिर सकता है। इन राज्यों में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button