Sliderअन्य राज्य

मणिपुर में 5 उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटी सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में जबरन वसूली, धमकियां देने और अपहरण जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक से जुड़े इन उग्रवादियों को मंगलवार को बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।उसे इंफाल पश्चिम जिले के कोइरेंगई फॉरेस्ट गेट से गिरफ्तार किया गया। वह राज्य के वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत है। बयान में कहा गया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के कब्जे से यूपीपीके के कुल 23 लेटरहेड बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उग्रवादियों ने अपहरण, जबरन वसूली और धमकी देने की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।

Related Articles

Back to top button