Sliderअंतराष्ट्रीय

टेक्सास के जंगल में लगी भयंकर आग

अमेरिका के टेक्सास में जंगल की एक आग कुछ ही घंटों में तेजी से फैल गई और उसने ग्रामीण इलाकों में बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक ‘यूथ कैंप’ में कई ढांचे जल गए जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी अभियान चलाना पड़ा और मंगलवार को स्कूल भी बंद कर दिए गए। दोपहर शुरू हुई इस आग ने एक दिन से भी कम समय में उत्तर-मध्य टेक्सास के दो काउंटी में 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं और बेहद गर्म एवं शुष्क मौसम के कारण रॉस इलाके में लगी आग तेजी से फैलती गई। ग्राफोर्ड के बाहर एक परिवार के डोंगी किराये पर देने संबंधी कारोबार का कार्यालय और मरम्मत केंद्र आग में जल गया। स्थानीय दमकलकर्मी उनके पति ने रातभर प्रयास कर उनके घर को आग से बचाने में मदद की, लेकिन रोशेल को अब भी डर है कि उनका घर कभी भी आग की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि हमारा घर कैसे बच गया।

Related Articles

Back to top button