
एच.एम.वी. की यूज़िक वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. यूज़िक वोकल विभाग की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया। एम.ए. यूज़िक वोकल सेमेस्टर ढ्ढढ्ढढ्ढ में, दर्शन कौर और सृष्टि बहल ने 9.75 का बेहतरीन स्त्रक्क्र हासिल किया, जबकि कोमलप्रीत कौर, उषा देवी ने 9.50 का शानदार स्त्रक्क्र प्राप्त किया। गौरी, साधिका और इशिता ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 9.25 का स्त्रक्क्र हासिल किया, जबकि गीता रानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8.75 का स्त्रक्क्र प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व जताया और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह लगन और कड़ी मेहनत की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। यूज़िक वोकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर तथा फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।


