Sliderराष्ट्रिय

15 साल से छोटे बच्चे नहीं चला सकेंगे Social Media, जानिए क्यों

दिल्ली: डिजिटल दुनिया में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर के देशों ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में फ्रांस ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।सोशल मीडिया की पोस्ट में उन्होंने सांसदों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, मैंने इसका वादा किया था और अब इस पर वोटिंग हो गई है। स्कूल खुलने के समय से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक होगी पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक वीडियो संदेश में इसे समय की ज़रूरत और देश के लिए एक बड़ा फैसला बताया था। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा था कि कैसे सोशल मीडिया बच्चों को कभी न खत्म होने वाले स्क्रॉलिंग के चक्र में फंसा सकता है जिससे उनका खेलना-कूदना, सोना और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय प्रभावित होता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है

Related Articles

Back to top button