

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मशहूर DLF मॉल ऑफ़ इंडिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ‘ले मार्चे स्टोर में एक महिला को महंगी ग्रॉसरी यानी घी और रिफाइंड तेल छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।कर्मचारियों को उसके व्यवहार पर शक हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यह घटना रविवार को सेक्टर 18 स्थित मॉल के अंदर ‘ले मार्चे’ स्टोर में हुई। स्टोर से निकलने से पहले महिला ने अपने बैग में घी के जार और रिफाइंड तेल की बोतलें छिपा ली थीं। कर्मचारियों ने कैमरे पर चोरी देखी और उसे बाहर निकलने के रास्ते पास रोक लिया।वीडियो में किए गए दावों के अनुसार, महिला कथित तौर पर एक महीने से ज़्यादा समय से स्टोर में आ रही थी और उस पर पहले भी कई बार सामान चुराने का शक था। एक कर्मचारी ने बताया कि स्टाफ़ ने CCTV फुटेज की मदद से इन कथित चोरियों की पहचान की थी। कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने पहले भी कई हज़ार रुपये का घी और किराने का अन्य सामान लिया था। फुटेज में वह तेल की बोतल और घी का जार पकड़े हुए यह समझाते हुए दिख रहा है कि महिला को कैसे पकड़ा गया



