Sliderअन्य राज्य

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के बाद गुरुवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। गंदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर रायलपथरी के पास हुए भूस्खलन में जोधपुर की एक महिला श्रद्धालु सोना देवी की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में तीन अन्य यात्री घायल भी हुए हैं। घटना के बाद बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा को तुरंत रोक दिया गया।भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर सैकड़ों लोग फंस गए थे। रायलपथरी और ब्रारमर्ग के बीच भूस्खलन में फंसे 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को सेना ने सुरक्षित निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। यह राहत कार्य चुनौतीपूर्ण मौसम स्थितियों के बीच किया गया।अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू करने या रोकने पर निर्णय लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button