Sliderअन्य राज्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बाल बाल बचे यात्री

उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए, हालांकि शुरुआती खबर में 13 यात्रियों के घायल होने की बात थी। यह दुर्घटना बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत, माइलस्टोन 131.600 पर रात करीब 02:10 बजे हुई। घटना के बाद, कुछ घायल यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, प्राथमिक जाँच में पुलिस को शक है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वह बस पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस अब दोनों एंगल से मामले की गहनता से जाँच कर रही है

Related Articles

Back to top button